आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड को दो जगहों पर किया जाम

आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड को दो जगहों पर किया जाम

प्रतिनिधि, हुसैनाबाद सोहेया पहाड़ स्थित दमदमी खदान में पानी भरे गड्ढे में नहाने के दौरान युवक की मौत से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया. घटना के बाद शाम 5:30 बजे से जपला–छतरपुर मुख्य सड़क के चौहान मोड़ और सामुडीह मोड़ पर ग्रामीणों ने जाम कर दिया. जाम के दौरान माइंस संचालक और माइनिंग विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गयी. ग्रामीण परिजनों को मुआवजा देने और ब्लास्टिंग से बने गड्ढों को तत्काल भरवाने की मांग कर रहे थे. सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी और यातायात पूरी तरह ठप हो गया. समाचार लिखे जाने तक पुलिस प्रशासन मौके पर नहीं पहुंच पाया था.

दूसरी ओर, युवक को बरामद करने के लिए स्थानीय गोताखोरों ने दोपहर एक बजे से सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन छह घंटे बाद भी सफलता नहीं मिली. अंचल पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम आने के बाद ही आगे का अभियान चलाया जायेगा. घटनास्थल पर अंचल पदाधिकारी, थाना प्रभारी चंदन कुमार, एसआई के.के. पांडेय समेत कई पुलिस जवान और ग्रामीण मौजूद थे. यह हादसा खदानों में सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर कमी को उजागर करता है और ग्रामीणों की नाराजगी प्रशासनिक लापरवाही पर सीधा सवाल खड़ा करती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >