ट्रक के धक्के से बुजुर्ग की मौत, ट्रक चालक हिरासत में

ट्रक के धक्के से बुजुर्ग की मौत, ट्रक चालक हिरासत में

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर प्रमंडलीय मुख्यालय शहर के छहमुहान स्थित ट्रक के धक्के से 60 वर्षीय अशोक राम उर्फ बुची की मौत हो गयी. पुलिस ने ट्रक के चालक रौशन शर्मा हिरासत में ले लिया है. मृतक अशोक राम प्रधान डाकघर के सामने प्रदीप गुप्ता के होटल में काम करता था. वह लेस्लीगंज का रहने वाला था. पिछले 30-35 सालों से वह प्रधान डाकघर के सामने वाले होटल में काम कर जीविका चला रहा था. मृतक सुबह छहमुहान की ओर से दुकान में काम करने के लिए जा रहा था. तभी गैस से लदा ट्रक पीछे से धक्का मार दिया. ट्रक के अगला चक्का शरीर पर चढ़ जाने से घटनास्थल पर मौत हो गयी. घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गयी. लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. शहर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर गैस लदा हुआ ट्रक को जब्त कर थाना में लगा दिया है. ट्रक के चालक को हिरासत में लिया गया है. वह होटल मालिक प्रदीप गुप्ता के घर धोबी मोहल्ला में रहता था. घटना शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे की है. ट्रक में गैस से भरा हुआ 360 सिलिंडर लोड है. ट्रक बोकारो से गैस लेकर गढ़वा जा रहा था. गैस से लदा हुआ ट्रक नंबर जेएच 09 एई 5811 को पुलिस ने जप्त कर शहर थाना में लगा दिया है. इधर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है. आरोपी चालक पलामू जिले के पांडु का रहने वाला है. ट्रक में कोई भी सह चालक नहीं था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >