चहारदीवारी निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप, जांच की मांग

प्रखंड की करार पंचायत के सिंजुआ टोला में हड़गड़ी की जमीन पर कल्याण विभाग के तहत हो रही चहारदीवारी निर्माण में घटिया ईंट व सामग्री का उपयोग किया जा रहा है.

पांकी. प्रखंड की करार पंचायत के सिंजुआ टोला में हड़गड़ी की जमीन पर कल्याण विभाग के तहत हो रही चहारदीवारी निर्माण में घटिया ईंट व सामग्री का उपयोग किया जा रहा है. इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक ने निर्माण कार्य में मिट्टी मिश्रित बालू व कम गुणवत्ता वाली ईंट का प्रयोग किया जा रहा है. वहीं सीमेंट की मात्रा भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिलायी जा रही है. ग्रामीणों की शिकायत है कि चारदीवारी की नींव भी मानक के अनुसार नहीं खोदी गयी है. पंचायत व संवेदक की मिलीभगत से लाखों रुपये की इस योजना में बड़े स्तर पर अनियमितता बरती जा रही है. ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में रैयती जमीन को भी शामिल कर के चहारदीवारी की जा रही है, जो विवाद का कारण बन सकती है. ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब जांच कर कार्रवाई की मांग की है, ताकि सरकारी राशि का दुरूपयोग न हो व गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >