वीसी व प्रोवीसी की नियुक्ति को लेकर आजसू ने की विवि में तालाबंदी

अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू ) ने वीसी व प्रोवीसी की नियुक्ति सहित अन्य मांगों को लेकर विवि के मुख्य द्वार पर धरना दिया.

मेदिनीनगर. अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू ) ने वीसी व प्रोवीसी की नियुक्ति सहित अन्य मांगों को लेकर विवि के मुख्य द्वार पर धरना दिया. विद्यार्थियों ने नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर जम कर नारेबाजी की. छात्रों ने विश्वविद्यालय में घूम-घूम कर सभी पदाधिकारी व कर्मियों को उनके चैंबर से बाहर कर दिया. जिसके बाद विश्वविद्यालय के कुलानुशासक केसी झा वार्ता के लिए आये. छात्रों ने कहा कि सत्र 22-26 का सिलेबस विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अभी तक अपलोड नहीं किया गया है. केसी झा ने कहा की जल्द ही सिलेबस अपलोड कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा की पीजी के सत्र 21-23 का रिजल्ट तैयार हो गया है. परमिशन के लिए भी राजभवन भेजा गया है. राजभवन से आदेश मिलते ही रिजल्ट प्रकाशित कर दिया ��ायेगा. कहा कि सोमवार तक राजभवन से आदेश मिल जायेगा. जिसके बाद माइग्रेशन, प्रोविजिनल व डिग्री के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के साथ सभी सत्रों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जायेगा. छात्र नेता अभिषेक राज ने कहा की कोई भी अधिकारी छात्रों की समस्याओं के निदान के लिए तत्पर नहीं दिखाई देता है. विश्वविद्यालय द्वारा पीजी सत्र 2024-26 में अभी तक एडमिशन नहीं हुआ है. सचिव सचिन कुमार ने कहा की महाविद्यालयों की स्थिति दयनीय है. शिक्षकों की घोर कमी है. छात्रा शालिनी ने कहा की हर बार आश्वासन मिलता है कि सत्रों को समय पर लाने के लिए ठोस कदम उठाये जायेंगे. लेकिन हर बार छात्रों के हाथ सिर्फ निराशा ही लगती है. छात्रों ने विश्वविद्यालय के समक्ष राज्य सरकार व मुख्यमंत्री का पुतला दहन भी किया. कहा की राज्य में रिक्त पद रहते हुए सरकार नियुक्तियों पर ध्यान नहीं दे रही है. पेपर लीक जेपीएससी, जेएसएससी से लेकर मैट्रिक तक पहुंच गया है. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है. मौके पर स्वस्तिक सिंहा, प्रेरणा दूबे, रितिका कुमारी, राहुल कुमार, विकास तिवारी, सिद्धांत तिवारी, अमित वर्मा, आयुष वर्मा, ऋतिक, निशांत सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >