व्यवसायी से लूट के बाद बाइक छोड़ भागे अपराधी

व्यवसायी से लूट के बाद बाइक छोड़ भागे अपराधी

सतबरवा. थाना क्षेत्र के पोलपोल गांव के पास फोरलेन सड़क के बाइपास रोड में अज्ञात अपराधियों हथियार का भय दिखाकर सतबरवा के व्यवसायी अरविंद सोनी से लूटपाट किया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी सड़क पर बाइक छोड़कर भाग निकले. घटना शनिवार की शाम करीब सात बजे की बतायी जाती है. सूचना मिलने के बाद सतबरवा पुलिस को घटनास्थल पर पहुंची. दप्रभारी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस के बढ़ते दबिश के कारण अपराधियों ने बाइक को फोरलेन पर लावारिस हालत में छोड़कर भाग गये.. अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. भुक्तभोगी ने बताया कि पोलपोल गांव में सोना-चांदी व बर्तन का दुकान है. प्रतिदिन की तरह दुकान बंद करने के बाद बाइक से घर सतबरवा वापस जा रहे थे. इसी दौरान फोरलेन सड़क के बाइपास के पास घात लगाकर तीन अपराधी छिपे हुए थे. सभी का चेहरा कपड़ा से ढका था. कुछ दूर पीछा करने के बाद बाइक रोकने का इशारा किया. बाइक रोक दिया इसके बाद सिर में हथियार सटा दिया. मेरे पास दुकान की बिक्री के 20-25 हजार लूट लिया. बाइक को छीन कर फरार हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >