लापरवाही बरतनेवाले प्रज्ञा केंद्र संचालक के खिलाफ होगी कार्रवाई

मेदिनीनगर नगर निगम के सभा वार्डों में 28 अप्रैल से दो मई तक लगेगा शिविर

मेदिनीनगर नगर निगम के सभा वार्डों में 28 अप्रैल से दो मई तक लगेगा शिविर मेदिनीनगर. शनिवार को सदर प्रखंड कार्यालय के सभागार में बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बीडीओ जागो महतो ने की. बैठक में सदर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक व आंगनबाडी़ सेविका मौजूद थी. बैठक में केंद्र प्रायोजित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के सामाजिक अंकेक्षण कार्य को लेकर गहन विचार किया गया. बीडीओ श्री महतो ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का सामाजिक अंकेक्षण किया जाना महत्वपूर्ण कार्य है. इस कार्य में सबकी सक्रिय सहभागिता होनी चाहिए. सोशल आडिट में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. कार्य में लापरवाही बरतने वाले प्रज्ञा केंद्र संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि सोशल आडिट के पंचायतों में शिविर लगाया जायेगा. इस कार्य में प्रज्ञा केंद्र संचालकों की सहभागिता जरूरी है.कार्य में लापरवाही पाये जाने पर प्रज्ञा केंद्र का अनुज्ञप्ति रद्द कर दिया जायेगा. बैठक में बताया गया कि सोशल ऑडिट के लिए शिविर की तिथि निर्धारित कर दी गयी है. मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में 28 अप्रैल से दो मई तक शिविर लगेगा. इसी तरह सदर प्रखंड क्षेत्र में छह अप्रैल से 25 अप्रैल तक विभिन्न पेंशन योजनाओं का सोशल आडिट किया जायेगा. पेंशन योजना के लाभुकों के सामाजिक अंकेक्षण का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करना है. पंचायती राज के बीपीएमयू खुशबू सिंह को पर्यवेक्षक बनाया गया है. बताया गया कि छह अप्रैल को जोड़ पंचायत से सोशल आडिट शुरू होगा. जबकि 25 अप्रैल को पोलपोल कला में शिविर आयोजित कर सामाजिक अंकेक्षण कार्य का समापन होगा. शिविर में पेंशन योजना के लाभुकों की उपस्थिति अनिवार्य है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >