लापरवाही बरतने पर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : डीसी

लापरवाही बरतने पर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : डीसी

मेदिनीनगर. पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में भूमि हस्तांतरण से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा की.इस दौरान उन्होंने जिले के सभी अंचल अधिकारियों और विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ सरकारी परियोजनाओं और संस्थानों की स्थापना के लिए लंबित प्रस्तावों की बिंदुवार जानकारी ली. इसके बाद डीसी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि भूमि हस्तांतरण से जुड़े मामलों का निष्पादन त्वरित गति से करें, ताकि जनहित की विकास योजनाओं में अनावश्यक विलंब न हो. उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय बनाकर बाधाओं को दूर करने का काम करें. बैठक में अस्पताल विस्तार, साइंस सेंटर, आवासीय भवन, एफएसटीपी प्लांट और एग्रो प्रोसेसिंग हब जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता और हस्तांतरण की स्थिति जांच की गयी. मौके पर पुलिस अधीक्षक, वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे. पांकी ग्रिड स्टेशन और स्पोर्ट्स सेंटर का समाधान निकालें

बैठक में 132/33 केवीए पांकी ग्रिड स्टेशन की स्थापना के मामले को प्राथमिकता दी गयी.डीसी ने पांकी सीओ, अपर समाहर्ता और विभागीय अधिकारियों को संयुक्त बैठक कर जल्द समाधान निकालने का निर्देश दिया. इसके अलावा, प्रमंडल स्तरीय हाई परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स साइंस सेंटर के लिए जीएलए कॉलेज के आसपास डीसी ने भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव भेजने को कहा गया.

अनुपस्थित पदाधिकारियों को शोकॉज

बैठक के दौरान स्वास्थ्य और कृषि विभाग से संबंधित मामलों की समीक्षा नहीं हो सकी. क्योंकि सिविल सर्जन और जिला कृषि पदाधिकारी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित थे. डीसी ने इसे गंभीरता से लेते हुए दोनों पदाधिकारियों को शो कॉज (कारण बताओ नोटिस) जारी करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >