मेदिनीनगर. पलामू एसपी के निर्देश पर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए शुक्रवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र दुबे के नेतृत्व में छहमुहान चौक पर अभियान चलाया गया. इस दौरान काफी संख्या में वाहनों की जांच की गयी. बिना हेलमेट और वाहन के आवश्यक कागजात के बिना दोपहिया वाहनों को पकड़ा गया.फाइन के लिए जिला परिवहन कार्यालय भेजा गया. श्री दुबे ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में प्रतिदिन लोगों की जान जा रही है. इसके बावजूद लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं. पुलिस का प्रयास है कि वाहन चालकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है. उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग जरूर करें. साथ ही ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके. वाहन चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.
लापरवाही बरतने वाले बाइक चालकों पर होगी कार्रवाई
लापरवाही बरतने वाले बाइक चालकों पर होगी कार्रवाई

लापरवाही बरतने वाले बाइक चालकों पर होगी कार्रवाई