पलामू में कोरोना संक्रमित शख्स का नाम उजागर करने वाला स्थानीय पत्रकार गया जेल

पलामू के लेस्लीगंज प्रखंड के तीन कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों का नाम यूट्यूब न्यूज चैनल के माध्यम से प्रसारित करने के मामले में पलामू पुलिस ने कार्रवाई की है. इस मामले में पलामू के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा के निर्देश पर लेस्लीगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए एसके रवि नामक कथित पत्रकार को जेल भेज दिया है. जबकि इस न्यूज चैनल से संबंध रखने वाले जूरु गांव के एक ठेकेदार अनूप जायसवाल को भी पूछताछ करने के बाद थाना से छोड़ दिया गया.

लेस्लीगंज (पलामू) : पलामू के लेस्लीगंज प्रखंड के तीन कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों का नाम यूट्यूब न्यूज चैनल के माध्यम से प्रसारित करने के मामले में पलामू पुलिस ने कार्रवाई की है. इस मामले में पलामू के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा के निर्देश पर लेस्लीगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए एसके रवि नामक कथित पत्रकार को जेल भेज दिया है. जबकि इस न्यूज चैनल से संबंध रखने वाले जूरु गांव के एक ठेकेदार अनूप जायसवाल को भी पूछताछ करने के बाद थाना से छोड़ दिया गया.

Also Read: IRCTC/Indian Railways News: लॉकडाउन के बाद पहली बार चली ट्रेन, कोटा और हैदराबाद में फंसे लोग आ रहे झारखंड

इस मामले की पुष्टि सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गुप्ता ने की है. जानकारी के अनुसार कोरोना के मामले में पहले ही स्पष्ट किया गया था की किसी भी परिस्थिति में कोरोना संक्रमित का नाम सार्वजनिक नहीं किया जाना है. इस निर्देश के बाद भी कथित न्यूज चैनल के प्रबंधक और उसके कथित रिपोर्टर ने मिलकर लेस्लीगंज के तीनों संक्रमित मरीजों का नाम उजागर कर दिया था.

सोशल मीडिया पर इस खबर के वायरल होने के बाद पलामू पुलिस सक्रिय हुई. तत्काल पुलिस अधीक्षक श्री लिंडा ने इस मामले में लेस्लीगंज पुलिस इंस्पेक्टर को कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जिसके बाद कथित पत्रकार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. पलामू में इस तरह की यह पहली कार्रवाई है, बताया जाता है एसपी श्री लिंडा ने यूट्यूब, फेसबुक पर अनाधिकृत रूप से चैनल चलाने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया है. मालूम हो कि पूर्व में भी पलामू में इस तरह के चैनल से जुड़े कथित रिपोर्टर पर शिक्षकों को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया था, लेकिन यह पहला मौका जब पुलिस ने कार्रवाई की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AmleshNandan Sinha

Published by: Prabhat Khabar

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >