एमएमसीएच में भर्ती कैदी को भगाने का आरोपी गिरफ्तार

एमएमसीएच में भर्ती कैदी को भगाने का आरोपी गिरफ्तार

मेदिनीनगर. शहर थाना क्षेत्र के एमएमसीएच से सात फरवरी 2025 को कैदी ऋषिकेश दुबे फरार हो गया था. आरोप है कि 22 वर्षीय राजन वर्मा उक्त कैदी को एमएमसीएच से भगाने में सहयोग किया था.कैदी ऋषिकेश दुबे हत्या का आरोपी है. राजन वर्मा ने पुलिस को बताया कि ऋषिकेश दुबे का साला नितिन कुमार तिवारी उसका दोस्त हैं. नितिन तिवारी ने राजन वर्मा को कहा था कि उसके जीजा ऋषिकेश दुबे स्वास्थ्य कारणों से एमएमसीएच में भर्ती हैं, उन्हें भगाने में सहयोग करना है. इसके बाद राजन वर्मा ने बाइक लेकर एमएमसीएच कैंपस में खड़ा था. कैदी ऋषिकेश दुबे अस्पताल से निकलकर राजन वर्मा की बाइक पर बैठकर केचकी की तरफ भाग गया था. केचकी रेलवे स्टेशन के क्रॉसिंग के बाहर राजन वर्मा के बाइक से उतर कर दूसरे जगह चला गया था. शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि आरोपी ऋषिकेश दुबे का ससुर अनुज कुमार तिवारी सैप का जवान है. जिसकी ड्यूटी केंद्रीय कारागार मेदिनीनगर में है. इसे भगाने में उसकी अहम भूमिका थी. उन्होंने कहा कि अनुज कुमार तिवारी के बारे में जेल आइजी को पत्र लिखा गया है, ताकि अनुज कुमार तिवारी पर कार्रवाई की जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >