नाबालिग के अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार

अप्राथमिकी आरोपी 48 वर्षीय अशोक कुमार शर्मा उर्फ संतोष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है.

हैदरनगर. थाना क्षेत्र के नाबालिग अपहरण कांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिहार के रोहतास जिला के पहलेजा गांव थाना डेहरी ऑन सोन के अप्राथमिकी आरोपी 48 वर्षीय अशोक कुमार शर्मा उर्फ संतोष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी अफजल आंसारी ने बताया कि आरोपी पर हैदरनगर प्रखंड के बभंडी गांव की एक नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व अपहरण करने का आरोप है. यह मामला हैदरनगर थाना में एक जून को दर्ज किया गया था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >