वर्षो से फरार अभियुक्त ने किया सरेंडर

वर्षो से फरार अभियुक्त ने किया सरेंडर

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर तरहसी थाना क्षेत्र के सुगी गांव के फरार अभियुक्त कुंदन पांडेय ने जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रतीक चतुर्वेदी की अदालत में आत्मसमर्पण किया. हत्या के मामले में निचली अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनायई थी. उच्च न्यायालय से जमानत पर बाहर आने के बाद उसने सजा रद्द करने की अपील की, लेकिन उच्च न्यायालय ने सजा बरकरार रखी. इसके बाद उसने 2013 में सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल किया, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने भी खारिज कर दिया. वर्षों तक फरार रहने के बाद झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर 28 फरवरी 2026 को उसकी अचल संपत्ति कुर्क कर ली गयी. संपत्ति कुर्की और कानूनी दबाव के चलते अंततः कुंदन पांडेय ने अदालत में सरेंडर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >