हरिहरगंज. पुलिस ने नामजद प्राथमिकी अभियुक्त 32 वर्षीय मोहम्मद रिजवान आलम को गिरफ्तार किया है. आरोपी बिहार के औरंगाबाद जिला के सोनारखाप गांव गांव के रहने वाला है. उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बताया जाता है कि उक्त अभियुक्त पिछले करीब छह वर्षों से फरार चल रहा था. इस संबंध में थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक देवव्रत पोद्दार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा.
छह साल से फरार आरोपी को भेजा जेल
छह साल से फरार आरोपी को भेजा जेल
