लातेहार में अंचल निरीक्षक 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, जमीन म्यूटेशन के नाम पर मांगा था घूस

ACB Action In Palamu: पलामू में अंचल निरीक्षक को एसीबी ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. वह जमीन म्यूटेशन के नाम 20 हजार रुपये की डिमांड कर रहे थे.

लातेहार, चंद्र प्रकाश सिंह: पलामू में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड में पदस्थापित हल्का कर्मचारी और प्रभारी अंचल निरीक्षक सुरेश राम को एसीबी ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. सुरेश राम ने जमीन का म्यूटेशन कराने के नाम पर घूस मांगा था. गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम अपने साथ पलामू ले गई है.

पलामू एसीबी के एसपी ने की गिरफ्तारी की पुष्टि

अंचल निरीक्षक के गिरफ्तारी की पुष्टि पलामू एसीबी के एसपी अंजनी अंजन ने की. जानकारी ने अनुसार एसीबी की टीम ने सुरेश राम को बरवाडीह स्थित सरकारी क्वार्टर से गिरफ्तार किया है. सुरेश राम को जब गिरफ्तार किया गया तो उन्होंने जमकर हंगामा किया. इसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम को पुलिस का सहारा लेना पड़ा.

झारखंड की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

महिला से जमीन म्यूटेशन कराने के नाम पर मांगी थी घूस

मिली जानकारी के एक महिला ने साल 2024 में 30 डिसमिल जमीन की खरीदारी की थी. जिसका म्यूटेशन कराने के बाद रसीद कटवाने के लिए राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी अंचल निरीक्षक सुरेश राम से मिली. इसके बाद उस महिला से सुरेश राम ने एक लाख रुपये की मांग की. लेकिन इतनी बड़ी रकम देने मे महिला असमर्थ थी. जिसे पर सुरेश राम ने उसे दो किस्त में तय रकम का भुगतान करने को कहा. उन्होंने पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपयों की मांग की.

सरकारी क्वार्टर से ही हुई अंचल निरीक्षक की गिरफ्तारी

पीड़ित महिला ने इस मामले को लेकर एसीबी को आवेदन दिया. जिसकी सत्यता के बाद मामला दर्ज किया गया. इसके बाद गुरुवार को वह महिला तय रकम की राशि भुगतान करने के लिए सुरेश राम के सरकारी क्वार्टर गयी. जैसे ही अंचल निरीक्षक ने रुपयों का बंडल अपने हाथ में लिया पहले से घात लगाये बैठी एसीबी टीम की ने सुरेश राम को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Also Read: BJP छोड़ पत्नी आभा महतो के साथ JMM में लौट सकते हैं शैलेंद्र महतो, कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >