लोडेड पिस्तौल व जिंदा गोली के साथ युवक गिरफ्तार

पुलिस ने नितेश शर्मा उर्फ राहुल शर्मा को लोडेड पिस्तौल, एक जिंदा गोली व एक चाकू के साथ गिरफ्तार किया है.

मेदिनीनगर. शहर थाना क्षेत्र के कांदु मुहल्ला के गोरहु मंदिर के पास से पुलिस ने नितेश शर्मा उर्फ राहुल शर्मा को लोडेड पिस्तौल, एक जिंदा गोली व एक चाकू के साथ गिरफ्तार किया है. इस संबंध में शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि शुक्रवार की देर रात करीब ढाई बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कांदु मुहल्ला में कुछ अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए छिपे हुए हैं. इसी सूचना के आलोक में टीओपी टू के पुलिस पदाधिकारी व जवान गोरहु मंदिर के पास पहुंचे, तो देखा कि झाड़ी में चार लोग बैठे हुए हैं. अंधेरा का लाभ उठा कर पुलिस को देख कर सभी आरोपी भागने लगे. पुलिस ने नितेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्तौल, एक जिंदा गोली व एक चाकू बरामद किया गया. पुलिस ने बताया कि नितेश शर्मा से पूछताछ के दौरान उसने जानकारी दी कि उसके साथ तेजा व दो अन्य लोग भी थे. जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. मालूम हो की 13 अप्रैल को डालटनगंज रेलवे स्टेशन के बगल में पुलिस द्वारा रेड के दौरान दो पिस्टल व गोली बरामद किया गया था. छापेमारी के दौरान नितेश शर्मा भाग गया था. नितेश पर सदर थाना में दो मामला दर्ज है. जबकि शहर थाना में चार मामला दर्ज है. छापेमारी में पीओपी टू प्रभारी राकेश कुमार, आरक्षी सूर्यनाथ सिंह, मुकेश कुमार सिंह, प्रमोद यादव, राजेश कुमार चंद्रवंशी, सुबिंद्र कुमार, अमित कुमार, विकास कमाल व जयंत दुबे शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satyaprakash pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >