नीलगाय से परेशान हैं कादलकुर्मी के किसान

नीलगाय से परेशान हैं कादलकुर्मी के किसानमोहम्मदगंज (पलामू). प्रखंड के कादलकुर्मी पंचायत के किसान इन दिनों नीलगाय से काफी परेशान हैं. पंचायत के करीब तीन सौ किसानों की फसल दो साल से लगातार नीलगाय नष्ट कर रहे हैं. किसानों ने बताया कि नीलगाय का झुंड रात के अंधेरे में खेतों में लगी फसल चट कर […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 8, 2015 6:29 PM

नीलगाय से परेशान हैं कादलकुर्मी के किसानमोहम्मदगंज (पलामू). प्रखंड के कादलकुर्मी पंचायत के किसान इन दिनों नीलगाय से काफी परेशान हैं. पंचायत के करीब तीन सौ किसानों की फसल दो साल से लगातार नीलगाय नष्ट कर रहे हैं. किसानों ने बताया कि नीलगाय का झुंड रात के अंधेरे में खेतों में लगी फसल चट कर जा रहा है. उनके द्वारा किया गया सारा उपाय बेकार साबित हो रहा है. किसानों ने वन विभाग से भी गुहार लगायी है, लेकिन विभाग ने अब तक गंभीरता नहीं दिखायी है. प्रभावित किसानों में अक्षय यादव, धर्मजीत महतो, युगल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुरेश महतो, वैजनाथ महतो, जवाहर साव, विफन साव, रामचंद्र महतो, मलुकचंद्र महतो, महेंद्र महतो, अयोध्या महतो, उदय महतो, विगन मेहता, नंदू परहिया, सीताराम परहिया, जगदीश परहिया, ललन परहिया समेत अन्य शामिल हैं.