मोहम्मदगंज के किसानों के लिये 570 बैग खाद उपलब्ध

खाद की किल्लत को देखते हुए जिला कृषि विभाग ने सभी पंचायत के लिये खाद का आवंटन उपलब्ध कर दिया है.

मोहम्मदगंज. खाद की किल्लत को देखते हुए जिला कृषि विभाग ने सभी पंचायत के लिये खाद का आवंटन उपलब्ध कर दिया है. जल्द ही प्रखंड के चिन्हित पैक्स केंद्र से जरूरतमंद किसानों को खाद मिलेगा. ई पॉश मशीन में अंगूठा व आधार नंबर अपडेट के बाद किसानों को पैक्स केंद्र से खाद मिलेगा. जिला से उपलब्ध खाद के आंकड़ों के अनुसार मोहम्मदगंज प्रखंड के भजनिया, मोहम्मदगंज, सोनबरसा व राम बांध पंचायत के पैक्स केंद्रों पर प्रखंड के कुल आठ पंचायतों के जरूरतमंद किसानों को खाद उपलब्ध कराना है. पंचायत के आठ पंचायतों के लिये 140 बैग के हिसाब से कुल 570 बैग खाद जिला कृषि विभाग से भेजा गया है. इसके वितरण में प्रखंड के कृषि पदाधिकारी, एटीएम, बीटीएम व जनसेवक की उपस्थिति होगी. इधर, किसानों ने बताया कि जिस प्रकार के हालात खाद को लेकर बनी है. वैसी स्थिति में केंद्रों पर वितरण को लेकर भारी भीड़ व मारा- मारी की स्थिति होगी. कुल 570 बैग खाद क्षेत्र के किसानों के लिये पर्याप्त नहीं है. साथ ही पैक्स केंद्रों से उपलब्ध खाद की कालाबाजारी की भी किसानों ने आशंका जाहिर की है. जिसमे पैक्स कर्मी खाद उपलब्ध होने के साथ ही इसकी योजना भी तैयार कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >