प्रतिनिधि : मेदिनीनगर झालसा के निर्देश पर व्यवहार न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन हुआ. पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा के देखरेख में लोक अदालत की कार्यवाही संपन्न हुई. सुलह समझौते का आधार पर 56 मामले का निस्तारण किया गया. जबकि चार लाख 52 हजार 400 मामला सेटल हुआ. मामले निस्तारण को लेकर 10 पीठों का गठन किया गया था. कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार दास की पीठ ने पारिवारिक विवाद को सुलझाया. जबकि जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार की पीठ ने बिजली विभाग, जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चतुर्थ स्वेता ढींगर की पीठ ने प्रीलीटिगेशन के मामलों का निष्पादन किया. इसी तरह प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश के अलावे सभी जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के कोर्ट से संबंधित मामले का निस्तारण जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अष्टम आयशा खान की पीठ ने किया.न्यायिक दंडाधिकारी सोनम विश्नोई की पीठ ने सभी तरह के आपराधिक मामले, सिविल जज सीनियर डिवीजन के निशिकांत की पीठ ने सीनियर डीविजन के सभी कोर्ट के मामले, सिविल जज जूनियर डिवीजन के रोजलिना बारा की पीठ ने जूनियर डिवीजन के मामले और रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी प्रज्ञेष निगम की पीठ ने रेलवे से जुड़े मामले, एसडीजेएम कमल प्रकाश की पीठ ने चेक बाउंस से जुड़े मामले, सदर एसडीजेएम सुलोचना मीणा की पीठ ने भूमि व राजस्व से जुड़े मामलों का निष्पादन किया. मौके पर प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन सहित कई अधिवक्ता व पीएलवी मौजूद थे.
लोक अदालत में 56 मामलों का हुआ निस्तारण, चार लाख 52 हजार 400 रुपये का सेटलमेंट
लोक अदालत में 56 मामलों का हुआ निस्तारण, चार लाख 52 हजार 400 रुपये का सेटलमेंट
