राष्ट्रीय लोक अदालत में 52,262 मामले का निस्तारण

शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया.

मेदिनीनगर. झालसा के निर्देश पर व पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दिवाकर पांडेय के देख-रेख में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत में 52 हजार 262 मामले का निष्पादन किया गया था. 30 करोड़ नौ लाख 60 हजार 813 रुपये का मामला सेटल हुआ. राष्ट्रीय लोक अदालत में मामले निस्तारण को लेकर 15 पीठों का गठन किया गया था. इसमें 13 पीठ सिविल कोर्ट पलामू में बना था. जबकि पीठ संख्या 14 में हुसैनाबाद अनुमंडलीय कोर्ट के मामले का निष्पादन एसडीएम गौरांग महतो व अधिवक्ता रामचंद्र सिंह व पीठ संख्या 15 में छतरपुर अनुमंडलीय न्यायालय से संबंधित मामले का निस्तारण अनुमंडल पदाधिकारी आशीष कुमार गंगवार व अधिवक्ता राकेश कुमार मिश्रा ने किया. राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रीलिटीगेशन के 47 हजार 398 मामले का निष्पादन किया गया. न्यायालय में लंबित 4864 मामले का निष्पादन किया गया. मामले निस्तारण के लिए रिजर्व पीठ में जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नवम आभाष कुमार व एसीजेएम सुशीला सोरेंग को रिजर्व में को रखा गया था. जबकि रिजर्व अधिवक्ता में अजय कुमार पांडेय व संजीव कुमार सिंह को रखा गया था. एक हेल्प डेस्क बनाया गया था, जिसमें लोगों की मदद के लिए विक्रम सहाय अधिवक्ता व मुनेश्वर राम पीएलभी को लगाया गया था. मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार दास, जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार, पंचम श्वेता ढींगरा, तृतीय शंकर महाराज, सीजेएम, मनोरंजन कुमार, रविशंकर पांडेय सिविल जज सीनियर डिवीजन, जेएम निशिकांत, रेलवे जेएम प्रागेश निगम, जेएम रोजलिना बारा, उपभोक्ता फॉर्म के अध्यक्ष मोहम्मद नसरुद्दीन, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, सदर एसडीएम सुलोचना मीणा, हुसैनाबाद एसडीएम गौरांग महतो, छतरपुर एसडीएम आशीष गंगवार, अधिवक्ता वीणा मिश्रा, ज्ञान रंजन, हुसैन बारिश, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अमिताभचंद्र सिंह, अधिवक्ता संतोष कुमार तिवारी, संतोष कुमार पांडेय, सुधा कुमारी, वीर विक्रम बक्सराय, संजय कुमार सिन्हा, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, स्थायी लोक अदालत के सदस्य महिमा श्रीवास्तव, एलएडीसी के असिस्टेंट कुमारी नीतू सिंह, अधिवक्ता रामचंद्र सिंह, राकेश कुमार मिश्र, बीमा कंपनी के विभिन्न बैंक, वन विभाग, उत्पाद विभाग, बीएसएनएल के अलावा दर्जनों विभाग के कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satyaprakash pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >