500 कंबल का वितरण,मेधावी छात्र पुरस्कृत

500 कंबल का वितरण,मेधावी छात्र पुरस्कृत

विश्रामपुर. आत्मानंद चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा रेहला स्थित संजीव चौबे के आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इसमें शामिल लोगों ने आत्मानंद चौबे की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता रंजीत चौबे उर्फ मुनमुन चौबे व संचालन सतीश चौबे उर्फ बालाजी चौबे ने किया.इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों के बीच 500 कंबल वितरण किया. अतिथि विश्रामपुर एसडीपीओ आलोक टूटी, ग्रासिम इंडस्ट्रीज के पद्माकर लाल दास, अमृत शुक्ला,विजय चौबे,पुलिस निरीक्षक रामाशीष पासवान,रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरूआ, भाजपा के डॉ वीपी शुक्ला, अनुज पांडेय, रंजित सिंह, संतोष कुमार चौबे, प्रकाश आई केयर के संचालक शशिनाथ चौबे मौजूद थे. शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करने वाले विद्यार्थियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >