4000 खराब चापाकल को किया जायेगा चालू

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अभियंताओं के साथ की बैठक, कहा

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अभियंताओं के साथ की बैठक, कहा प्रतिनिधि, मेदिनीनगर झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पलामू में पेयजल की समस्या से आमलोगों को निजात मिले. इसे लेकर सोमवार को परिसदन में पेयजल व स्वच्छता विभाग के अभियंताओं के साथ बैठक की. विभाग के अभियंता से मंत्री ने जानकारी लिया कि पलामू जिले कितने चापाकल लगाये गये हैं और अध्यतन स्थिति क्या है. अभियंताओं ने बताया कि जिले में 27037 चापाकल है, जिसमें 1370 चापाकल अनुपयोगी हो गये हैं. जबकि 2017 चापाकल के राइजिंग पाइप सड़ने के कारण खराब हो गया है. विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 55 से 60 फीट जलस्तर नीचे चले जाने कारण परेशानी हो रही है. इसके लिए विभाग के पास कोई फंड नहीं है. वित्त मंत्री श्री किशोर ने कहा कि अनाबद्ध निधि से पलामू जिले को एक करोड़ दिया गया है. जिससे चापाकल मरम्मत कराया जायेगा. इसके बाद भी जरुरत पड़ने पर और राशि विभाग को दी जायेगी. उन्होंने कहा कि डीसी को निर्देश दिया गया है कि डीएमएफटी फंड का उपयोग चापाकल को ठीक करने में लगाया जाये. इस फंड से चापाकल के रिपेयरिंग व राइजिंग पाइप खरीदने के लिए पैसा उपलब्ध कराया जायेगा. मंत्री ने कहा कि प्रत्येक पंचायत में एक फ्लेक्स बनाकर लगाया जायेगा, जिसमें विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता व चापाकल के मिस्त्री का नंबर हो, ताकि जिस पंचायत में चापाकल खराब हो. वहां के लोग संबंधित अधिकारी व मिस्त्री को फोन कर सकें. उन्होंने कहा कि जिले में चापाकल मरम्मत के लिए 17 वाहन लगाया जायेगा. उस वाहन में चापाकल मरम्मत से संबंधित सभी समान उपलब्ध रहेंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर चापाकल को बनाया जा सके. जिले में 420 नये चापाकल लगाये जायेंगे वित्त मंत्री ने बताया कि पीएचइडी विभाग के मंत्री ने सभी विधायक को पत्र लिखा है. कहा है कि प्रत्येक प्रखंड में विधायक की अनुशंसा पर 20 नये चापाकल लगाये जायेंगे. पलामू जिले में 21 प्रखंड है. इस हिसाब से यदि देखा जाये, तो जिले में 420 नये चापाकल लगाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >