छापेमारी में 400 किलो जावा महुआ नष्ट

पुलिस ने सूचना के आधार पर की छापेमारी

पड़वा. पुलिस ने सूचना के आधार पर शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के लामीपतरा रोड, मध्य विद्यालय पड़वा के पीछे, पड़वा बाजार रोड में छापेमारी कर लगभग चार सौ किलो जावा महुआ नष्ट कर दिया. पुलिस के आने की भनक मिलते ही धंधेबाज फरार हो गये. छापेमारी में थाना प्रभारी चंद्रशेखर यादव, सहायक अवर निरीक्षक संजय रजवार, जितेंद्र कुमार यादव सहित सशस्त्र बल शामिल थे. मालूम हो कि लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >