जेएस कॉलेज के 39 छात्र नहीं दे पायेंगे 11वीं की परीक्षा, जैक ने नहीं भेजा एडमिट कार्ड

जनता शिवरात्रि महाविद्यालय के 11वीं के 39 छात्र परीक्षा नहीं दे पायेंगे.

मेदिनीनगर. जनता शिवरात्रि महाविद्यालय के 11वीं के 39 छात्र परीक्षा नहीं दे पायेंगे. इंटर साइंस के 30 व वाणिज्य संकाय के नौ छात्र परीक्षा से वंचित हो जायेंगे. इन 39 छात्रों का जैक के द्वारा एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया है. मंगलवार से 11वीं की परीक्षा शुरू हो रही है. सभी छात्र सत्र 2024-26 के हैं. इन लोगों के द्वारा नामांकन के समय माइग्रेशन सर्टिफिकेट नहीं जमा किया गया था. जिस कारण जैक ने इन छात्रों का एडमिट कार्ड जारी नहीं किया. इस संबंध में महाविद्यालय के द्वारा कई बार महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी सूचना दी गयी थी. सत्र 2024 -26 के छात्र महाविद्यालय कार्यालय में माइग्रेशन जमा कर दें. नहीं तो नामांकन रद्द करते हुए पंजीयन से वंचित कर दिया जायेगा. फिर भी इन छात्रों ने माइग्रेशन सर्टिफिकेट जमा नहीं किया. यह वैसे छात्र हैं. जो दूसरे बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा पास किये हैं. एडमिट कार्ड को लेकर कई छात्र व उनके अभिभावकों ने कॉलेज में हंगामा किया. छात्रों का कहना था कि परीक्षा में शामिल होने दिया जाये. प्राचार्य इस बात पर अड़े थे कि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा देने नहीं दिया जायेगा. छात्र व उसके अभिभावकों ने जैक ऑफिस में भी जाकर बात की. लेकिन जैक के अधिकारी भी एडमिट कार्ड जारी नहीं कर पाये. विज्ञान के जिन छात्रों का एडमिट कार्ड नहीं आया है. उनके महाविद्यालय का रोल नंबर 50, 77, 87, 113, 116, 149, 163, 172, 176, 184, 203, 208, 220, 223, 224, 250, 257, 265, 269, 292, 312, 330, 334, 343, 348, 353, 355, 359, 362 व 369 है. जबकि वाणिज्य संकाय में 48, 66, 81, 86, 87, 100, 113, 130 व 141 है. इन रोल नंबर के छात्रों का एडमिट कार्ड जैक के द्वारा जारी नहीं किया गया है. इस संबंध में जनता शिवरात्रि कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ एके वैद्य ने कहा कि परीक्षा देने के लिए एडमिट कार्ड का होना जरूरी है. बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश वर्जित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satyaprakash pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >