एमबीबीएस के सत्र 23-27 के 33 प्रतिशत विद्यार्थी फेल

33 प्रतिशत एमबीबीएस के विद्यार्थी फेल कर गये.

मेदिनीनगर. पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय स्थित पोखराहा मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज के सत्र 2023-27 के प्रथम वर्ष का रिजल्ट विश्वविद्यालय के द्वारा सोमवार को जारी किया गया. जिसमें से 33 प्रतिशत एमबीबीएस के विद्यार्थी फेल कर गये. इस परीक्षा में 100 विद्यार्थी शामिल हुए थे. जिसमें से मात्र 67 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं. एमबीबीएस की परीक्षा नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के द्वारा मार्च 2025 में ली गयी थी. पहली बार विश्वविद्यालय के द्वारा डेढ़ माह के अंदर रिजल्ट प्रकाशित किया गया है. इस बार परीक्षा का केंद्र मेडिकल कॉलेज में ही बनाया गया था. परीक्षा पूरी तरह से अनुशासन व कदाचारमुक्त ली गयी थी. मेडिकल कॉलेज में पहली बार बड़ी संख्या में विद्यार्थी फेल हुए हैं, जबकि इस कॉलेज में वर्ष 2019 से ही मेडिकल की पढ़ाई हो रही है. इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ पीएन महतो ने कहा कि जिन विद्यार्थियों ने लगन व मेहनत के साथ पढ़ाई की है. वैसे विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए. कहा कि जिस काम के लिए छात्रों का नामांकन हुआ है. उसे प्राथमिकता देना होगा. जो विद्यार्थी पढ़ाई के अलावा दूसरे कामों को प्राथमिकता देते हैं. उन्हें परेशानी होगी. नीलांबर- पीतांबर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ अजीत कुमार सेठ ने कहा की 33 प्रतिशत बच्चे फेल कर गये हैं. उन्हें सप्लीमेंट्री की परीक्षा देनी होगी. इसके लिए एक सप्ताह के अदंर सप्लीमेंट्री का फॉर्म भरना होगा. इसके बाद परीक्षा ली जायेगी. उन्होंने कहा कि 33 छात्र मेडिकल की पढ़ाई में फेल होना चिंता की बात है. बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >