103 करोड़ की लागत से 32 किमी सड़क का होगा निर्माण

मंत्री नितिन गडकरी से मिल सांसद ने आभार जताया

मंत्री नितिन गडकरी से मिल सांसद ने आभार जताया प्रतिनिधि, मेदिनीनगर पलामू जिले के नावाबाजार प्रखंड के बरहमोरिया मोड़ से पांडू प्रखंड के कजरू कला गांव से दुर्गा माइंस रोड तक सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है. पलामू सांसद के निजी सचिव अलख दुबे ने बताया कि पलामू सांसद वीडी राम के अनुशंसा पर पलामू जिला के नावाबाजार प्रखंड व पांडू प्रखंड को यह सड़क जोड़ेगी. 103.608 करोड़ (एक सौ तीन करोड़ साठ लाख अस्सी हजार रुपये) की लागत से 23.615 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण व निर्माण होगा. भारत सरकार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा केंद्रीय सड़क व अवसंरचना निधि से स्वीकृति मिली है. उक्त सड़क अत्यंत जर्जर होने के कारण आम जनता को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. इसके निर्माण की मांग जनता द्वारा लंबे समय से की जा रही थी. इस सड़क के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी. पलामू सांसद ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री नितिन गडकरी के प्रति पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता की ओर से आभार जताया है. उन्होंने बताया कि अति पिछडा क्षेत्र में विकास के गति तेज होगी. सड़क का निर्माण हो जाने से इस क्षेत्र के आदिवासी, आदिम जनजाति परहिया परिवार व पिछड़ा वर्ग जैसे लोगों का विकास होगा. सड़क निर्माण हो जाने से तीन नावाबाजार, पांडू व विश्रामपुर प्रखंड के दूरी कम हो जायेगी. साथ ही सुदूरवर्ती क्षेत्रों में विकास के गति तेज हो जायेगी. सड़क की स्वीकृत मिलने पर नावा बाजार मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव समेत कई भाजपाईयों ने सांसद के प्रति आभार प्रकट किया है. नावा बाजार प्रखंड से पांडू प्रखंड को जोड़ने के लिए सड़क योजना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. निर्माण कार्य पूरा हो जाने से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >