पलामू जिला के बर्खास्त 251 अनुसेवक लगा रहे हैं न्याय की गुहार

पलामू जिला के बर्खास्त 251 अनुसेवक लगा रहे हैं न्याय की गुहार

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

पलामू के 251 अनुसेवक कोर्ट के आदेश के बाद एक मार्च 2025 को बर्खास्त कर दिये गये. आठ वर्षों तक सेवा देने के बाद अचानक नौकरी छिनने से वे लगातार आंदोलनरत हैं. मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, सांसद, विधायक और डीसी तक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी, लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं हुआ. विवश होकर उन्होंने तीन जनवरी 2026 को पलामू से रांची तक पैदल न्याय पदयात्रा की और आठ जनवरी को राजभवन के पास अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया. सुधाकर दुबे, संजीव पांडेय, हृदया नारायण पासवान सहित कई अनुसेवक आज भी धरने पर बैठे हैं. स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि चयन प्रक्रिया की त्रुटि का खामियाजा अनुसेवकों को नहीं भुगतना चाहिए. सरकार को चाहिए कि सेवा समायोजन कर इन कर्मचारियों को न्याय दे. यह संघर्ष केवल रोजगार का नहीं बल्कि सम्मान और अधिकार का भी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >