103 वार्डों के लिए 246 मतदान केंद्र बनाये गये

नगरपालिका चुनाव की तैयारियों की हुई समीक्षा

पलामू पहुंचे प्रेक्षकों ने की बैठक नगरपालिका चुनाव की तैयारियों की हुई समीक्षा मेदिनीनगर. नगरपालिका आम चुनाव–2026 को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में पलामू पहुंचे प्रेक्षकों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीसी समीरा एस, एसपी रीष्मा रमेशन सहित जिले के सभी पांच नगर निकायों के निर्वाची पदाधिकारी और विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी नगर निकायों के लिए तैनात प्रेक्षकों को अब तक की गयी चुनावी तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने नगर निकाय क्षेत्रों में पड़ने वाले मतदान केंद्रों, मतदान कर्मियों के आवागमन की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं से अवगत कराया. डीसी ने बताया कि मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है. इसके साथ ही मतदान केंद्रों की संख्या, वाहनों की आवश्यकता, कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम, चुनाव सामग्री की उपलब्धता, पोस्टल बैलेट और मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) से संबंधित तैयारियों की भी जानकारी दी गयी. बैठक में बताया गया कि जिले के पांचों नगर निकायों में कुल 103 वार्डों के लिए चुनाव कराया जाना है. इसके लिए कुल 246 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए हथियारों का सत्यापन कराया जा रहा है. साथ ही फ्लाइंग स्क्वायड टीम (एफएसटी) और स्टैटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) का गठन कर दिया गया है. इस अवसर पर मेदिनीनगर नगर निगम, विश्रामपुर नगर परिषद, छतरपुर नगर पंचायत, हुसैनाबाद नगर पंचायत और हरिहरगंज नगर पंचायत के सामान्य प्रेक्षक सहित विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >