पलामू में कार्यरत 24 लिपिकों का डीसी ने किया स्थानांतरण

पलामू में कार्यरत 24 लिपिकों का डीसी ने किया स्थानांतरण

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने 24 लिपिकों का स्थानांतरण किया है. स्थानांतरित लिपिकों को निर्देश दिया है कि वे एक सप्ताह के अंदर नवपदस्थापित कार्यालय में योगदान देना सुनिश्चित करेंगे. यदि कार्यालय प्रधान द्वारा विरमित नहीं किया जाता है, फिर भी स्थानांतरित कर्मी 31 मई से स्वतः विरमित समझे जायेंगे. स्थानांतरित कर्मी का जून का वेतन भुगतान नवपदस्थापन कार्यालय से किया जायेगा. डीसी ने अनिल कुमार गुप्ता को अंचल कार्यालय लेस्लीगंज, सुधा कुमारी को जिला उपभोक्ता फोरम, प्रेम कुमार जिला समान्य शाखा, त्रिभुवन कुमार जिला भू अर्जन कार्यालय, राजेश कुमार अंचल कार्यालय तरहसी, रोहित कुमार अंचल कार्यालय पिपरा, प्रीतम प्रफुल्ल एक्का प्रखंड कार्यालय हुसैनाबाद, अभिषेक कुमार सिंह अंचल कार्यालय छतरपुर, सुभाषचंद्र बर्मा प्रखंड कार्यालय पाटन, अनिल कुमार अंचल कार्यालय हरिहरगंज, सुरभि बाला जिला निर्माण पत्र शाखा, सुरेंद्र कुमार अंचल कार्यालय छतरपुर, कंचन कुमारी अंचल कार्यालय पड़वा, उत्कर्ष कुमार प्रखंड कार्यालय उंटारी रोड, दिवाकांत सोनम अंचल कार्यालय हैदरनगर, अनिकेत सिंह अंचल कार्यालय पांकी, हेमंत लाल राम अंचल कार्यालय नौडीहा बाजार, शनी राज अंचल कार्यालय हुसैनाबाद, राकेश कुमार अंचल कार्यालय मोहम्मदगंज, पंकज कुमार प्रखंड कार्यालय मोहम्मदगंज प्रतिनियुक्त नगर पंचायत हुसैनाबाद, मनीष कुमार सिंह प्रखंड कार्यालय नौडीहा बाजार, नंदकिशोर महतो प्रखंड कार्यालय सदर मेदिनीनगर, अशोक कुमार सिंह जिला अभिलेखागार शाखा, वाहिद आलम जिला विधि शाखा में स्थानांतरित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >