SBI से 20000 निकालकर PM Awas का सामान लेने पहुंचे बाजार, साइकिल से चोरों ने उड़ा लिया झोला

पलामू के छतरपुर में बाजार के दौरान एक व्यक्ति के झोले से 20 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज चोरी हो गए। यह घटना तब हुई जब पीड़ित SBI से पैसे निकालकर निर्माण सामग्री खरीदने निकला था।


पलामू से निखिल सिन्हा की रिपोर्ट

Palamu News: पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में बाजार के दौरान लापरवाही का फायदा उठाकर चोरों ने एक व्यक्ति का झोला उड़ा दिया. झोले में बैंक से निकाले गए 20 हजार रुपये के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे. पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत छतरपुर थाना में देकर कार्रवाई की मांग की है. घटना छतरपुर थाना क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी देवलाल साव के साथ हुई. उन्होंने बताया कि उनके घर में प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas) के तहत निर्माण कार्य चल रहा है. निर्माण कार्य के लिए सरकार की ओर से खाते में किस्त की राशि आई थी. उसी पैसे से निर्माण सामग्री खरीदने के लिए शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से 20 हजार रुपये निकाले थे.

झोले में था पैन और आधार कार्ड

देवलाल साव ने बताया कि बैंक से रुपये निकालने के बाद उन्होंने नकदी को आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य जरूरी कागजात के साथ एक झोले में रख लिया. इसके बाद वह बाजार में निर्माण कार्य के लिए आवश्यक सामान खरीदने निकल गए. उन्होंने बताया कि जपला रोड स्थित बाजार में पहुंचने के बाद कुछ देर के लिए अपनी साइकिल खड़ी कर दी और झोला उसी पर रख दिया. इसी बीच वह पास में पानी पीने चले गए.

लौटे तो साइकिल से गायब था झोला

कुछ ही मिनट बाद जब वह वापस लौटे तो साइकिल पर रखा झोला गायब था. पहले उन्हें लगा कि शायद किसी ने हटाकर रख दिया होगा, लेकिन आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद झोले का कोई सुराग नहीं मिला. झोले में रखे 20 हजार रुपये के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी चोरी हो गए. इससे पीड़ित को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ जरूरी कागजात दोबारा बनवाने की भी चिंता सताने लगी है.

इसे भी पढ़ें: पलामू के हुसैनाबाद में जुलूस-ए-मोहम्मदी में नहीं बजेगा डीजे, बैठक में सर्वसम्मति से फैसला

थाने में दर्ज कराई शिकायत

घटना के बाद देवलाल साव सीधे छतरपुर थाना पहुंचे और लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की. उन्होंने पुलिस से बाजार क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर चोरों की पहचान करने और रुपये तथा दस्तावेज बरामद कराने की अपील की है. फिलहाल, पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ संभावित सुराग तलाशने का प्रयास कर रही है.

इसे भी पढ़ें: कोरोना से पहले वीरान हो गया था मोहम्मदगंज का डिहई पहाड़, ग्रामीणों ने सात साल में लौटा दी हरियाली


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कुमार विश्वत सेन

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >