मेदिनीनगर : एसीबी ने सहायक को घूस लेते पकड़ा

मेदिनीनगर : रांची सीबीआइ (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को सीसीएल की राजहरा कोलियरी के परियोजना कार्यालय में तैनात सहायक रंधीर कुमार को 4500 रुपये घूस लेते हुए पकड़ा है. कोलियरी के ही ड्रिल मशीन के आॅपरेटर शंकर नोनिया ने सहायक के खिलाफ शिकायत की थी. शंकर ने पर्सनल लोन के लिए आवेदन दिया था. […]

मेदिनीनगर : रांची सीबीआइ (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को सीसीएल की राजहरा कोलियरी के परियोजना कार्यालय में तैनात सहायक रंधीर कुमार को 4500 रुपये घूस लेते हुए पकड़ा है. कोलियरी के ही ड्रिल मशीन के आॅपरेटर शंकर नोनिया ने सहायक के खिलाफ शिकायत की थी. शंकर ने पर्सनल लोन के लिए आवेदन दिया था. इसकी संचिका आगे बढ़ाने के नाम पर सहायक पैसे मांग रहा था. इसकी शिकायत मिलने के बाद रांची से सीबीआइ के एसीबी की टीम पलामू पहुंची और सहायक को शंकर नोनिया से घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >