शादी की खरीदारी करने आया उग्रवादी गिरफ्तार

मेदिनीनगर : अपनी शादी की खरीदारी करने रांची आये टीएसपीसी के एरिया कमांडर राजेंद्र कुमार भुइंया उर्फ बादल को पुलिस ने रातू के रिंग रोड से गिरफ्तार कर लिया. उसकी शादी फरवरी में हजारीबाग में होनेवाली है. वह चतरा के सिमरिया का रहनेवाला है. यह जानकारी मंगलवार को एसपी अजय लिंडा ने दी. उन्होंने बताया […]

मेदिनीनगर : अपनी शादी की खरीदारी करने रांची आये टीएसपीसी के एरिया कमांडर राजेंद्र कुमार भुइंया उर्फ बादल को पुलिस ने रातू के रिंग रोड से गिरफ्तार कर लिया. उसकी शादी फरवरी में हजारीबाग में होनेवाली है.

वह चतरा के सिमरिया का रहनेवाला है. यह जानकारी मंगलवार को एसपी अजय लिंडा ने दी. उन्होंने बताया कि आइजी अभियान साकेत सिंह को सूचना मिली थी कि राजेंद्र शादी की खरीदारी करने रांची अानेवाला है. इसके बाद रातू रिंग रोड स्थित चटकपुर जानेवाले रास्ते से उसे पकड़ लिया गया.
गिरफ्तारी के बाद एरिया कमांडर बादल को पलामू के पीपरा थाना लाया गया. पुलिस के समक्ष दिये गये बयान में उसने बताया कि उसका कार्य क्षेत्र हुसैनाबाद, हैदरनगर, महुडंड आदि का इलाका है. एरिया कमांडर ने पुलिस के समक्ष यह कबूल किया कि हाल में संगठन द्वारा ही पलामू के छतरपुर, पीपरा व बिहार के औरंगाबाद और चतरा के टंडवा में घटना को अंजाम दिया गया है.बादल 15 साल की उम्र में ही उग्रवादी बन गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >