टीपीसी के उग्रवादियों ने सरैया पंचायत के मुखिया पति को पीटा

छोड़े गये पर्चे में क्षेत्र के कई प्रमुख लोगों के नाम हैं शामिल घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल हरिहरगंज : पलामू में नक्सली संगठन टीपीसी के सदस्य हाल के दिनों में अपनी गतिविधियां तेज कर दी है. विधानसभा चुनाव के दौरान पीपरा प्रखंड के जिला परिषद सदस्य के पति की हत्या के […]

छोड़े गये पर्चे में क्षेत्र के कई प्रमुख लोगों के नाम हैं शामिल

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल
हरिहरगंज : पलामू में नक्सली संगठन टीपीसी के सदस्य हाल के दिनों में अपनी गतिविधियां तेज कर दी है. विधानसभा चुनाव के दौरान पीपरा प्रखंड के जिला परिषद सदस्य के पति की हत्या के बाद इस क्षेत्र में नक्सली गतिविधियां तेज हुई है. रविवार की रात टीपीसी के उग्रवादियों ने पीपरा थाना क्षेत्र के सरैया पंचायत की मुखिया मीना देवी के पति डॉ विजय मेहता की पिटाई कर दी. घटनास्थल पर टीपीसी के उग्रवादियों ने पर्चा भी छोड़ा है.
इसके माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों, ठेकेदारों व पुलिस के मुखबीरों को चेतावनी दी है. बताया जाता है कि लेवी के लिए टीपीसी के सदस्यों ने इस घटना को अंजाम दिया है. नक्सलियों के पिटाई से मुखिया पति की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद मुखिया पति डॉ मेहता को औरंगाबाद में प्राथमिक इलाज कराया गया. बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित बीएचयू में भर्ती कराया गया है.
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. बताया जाता है कि घटनास्थल पर जो पर्चा छोड़ा गया है, वह टीपीसी के जयंत जी के नाम से है. पर्चा में कहा गया है कि क्षेत्र में जमीनी विवाद को दोनों पक्षों से समाज के 10- 10 व्यक्तियों को जमा कर मामले की सुलह करें. इसके पहले दर्ज केस को वापस लेने की बात कही गयी है.
समाज की बात नहीं मानने पर पीएलजीए के तहत फौजी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गयी है. छोड़े गये पर्चे में क्षेत्र के कई प्रमुख लोगों के नाम अंकित है. पीपरा के थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि लेवी के लिए टीपीसी के उग्रवादियों ने घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने बताया कि मुखिया पति मरीजों का इलाज करने के साथ-साथ ठेकेदारी भी करते थे. पूर्व में भी उनसे लेवी की मांग की गयी थी.
थाना प्रभारी ने बताया कि मरीज बनकर दवा कराने के बहाने नक्सली मुखिया मीना देवी के घर पहुंचे थे. रविवार की देर रात करीब एक बजे टीपीसी के लोग उनके घर पहुंचे और इलाज करने के लिए दरवाजा खुलवाया. जब मुखिया पति डॉ विजय मेहता दरवाजा खोलकर बाहर निकले, तो टीपीसी के उग्रवादियों ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया. मुखिया पति अपने घर पर ही क्लिनिक चलाते हैं और लोगों का इलाज करते हैं. ‍
अपने कब्जे में लेकर नक्सलियों ने गांव से बाहर देवी मंदिर के पास उन्हें ले गये और डंडे से उनकी पिटाई कर दी. इधर मुखिया मीना देवी अपने पति को खोजते हुए जब घर से बाहर निकली, तो उन्होंने उग्रवादियों से अपने पति को छोड़ देने की अपील की. इसके बाद टीपीसी का दस्ता वहां से निकल गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >