प्रेम और शांति के मसीहा थे प्रभु यीशु

मेदिनीनगर : पलामू में क्रिसमस का त्योहार हर्सोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों में स्थित चर्चों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. समारोह में विशेष प्रार्थना सभा व अनुष्ठान का आयोजन किया गया. क्रिसमस को लेकर स्थानीय स्टेशन रोड स्थित शांति की महारानी गिरिजाघर में विशेष […]

मेदिनीनगर : पलामू में क्रिसमस का त्योहार हर्सोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों में स्थित चर्चों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. समारोह में विशेष प्रार्थना सभा व अनुष्ठान का आयोजन किया गया. क्रिसमस को लेकर स्थानीय स्टेशन रोड स्थित शांति की महारानी गिरिजाघर में विशेष अनुष्ठान हुआ. इसमें काफी संख्या में कलीसिया परिवार के महिला पुरुषों व बच्चों ने भाग लिया. मंगलवार की रात आठ बजे से चर्च में पाप स्वीकार संस्कार शुरू हुआ.

इसके बाद नौ बजे से पुण्य रात के जागरण आराधना शुरू हुआ. इसके बाद मुख्य अनुष्ठाता फादर मॉरिस कुजूर की देखरेख में मिस्सा पूजा अनुष्ठान शुरू हुआ. विधिवत मिस्सा पूजा व धर्म विधि आराधना अनुष्ठान संपन्न हुआ. मिस्सा में परम प्रसाद के बाद धर्म विधि के अनुरूप यीशु बालक का चुंबन किया गया. यीशु के जन्म पर केक काटकर वितरण किया गया. पल्ली पुरोहित फादर विजय टोप्पो ने प्रभु यीशु के जन्म का शुभकामना संदेश दिया.

उन्होंने कहा कि संसार के मनुष्यों के ऊपर ईश्वर की बहुत बडी कृपा है. ईश्वर ने दया करके इंसान बनकर यीशु के रूप में संसार में आया और प्रेम, शांति व सेवा का संदेश दिया है. प्रभु यीशु के संदेशों को आत्मसात करने की जरूरत है, ताकि जीवन सुखमय बना रहे.

देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा. मौके पर फादर मॉरिस टोप्पो,वाल्टर,सिंदुरिया, लॉरेंस सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे. बुधवार की सुबह 7.30 बजे से चर्च आराधना शुरू हुआ. मुख्य अनुष्ठाता फादर अजीत की देखरेख में चर्च आराधना, मिस्सा अनुष्ठान संपन्न हुआ और मसीही परिवार को क्रिसमस त्योहार की शुभकामना दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >