भाजपा का कार्यालय उड़ानेवाला माओवादी दुखन यादव गिरफ्तार

हरिहरगंज : लोकसभा चुनाव-2019 के दौरान हरिहरगंज में भाजपा के चुनावी कार्यालय में बम विस्फोट की घटना में शामिल माओवादी मृत्युंजय यादव उर्फ दुखन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसे औरंगाबाद के गांधीनगर मुहल्ला स्थित लॉज से गिरफ्तार कर लिया गया. यह जानकारी हरिहरगंज थाना प्रभारी वंश नारायण सिंह ने दी. उन्होंने […]

हरिहरगंज : लोकसभा चुनाव-2019 के दौरान हरिहरगंज में भाजपा के चुनावी कार्यालय में बम विस्फोट की घटना में शामिल माओवादी मृत्युंजय यादव उर्फ दुखन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसे औरंगाबाद के गांधीनगर मुहल्ला स्थित लॉज से गिरफ्तार कर लिया गया.

यह जानकारी हरिहरगंज थाना प्रभारी वंश नारायण सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि हरिहरगंज में भाजपा के चुनावी कार्यालय को उड़ाने में दुखन यादव की सक्रिय भूमिका थी. इस घटना में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. उसने पुलिस को बताया है कि इस इलाके में माओवादी लगातार कमजोर पड़ रहे थे. उपस्थिति दर्ज कराने के लिए ही भाजपा के चुनावी कार्यालय को निशाना बनाया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >