अलग-अलग दुर्घटना में सात घायल

छतरपुर में सड़क हादसे में दो युवक घायल छतरपुर : बुधवार को छत्तरपुर प्रखंड के पहाड़ी मोड़ के पास बोलेरो व बाइक के टक्कर में दो लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि जपला की ओर से आ रही बोलेरो ने बाइक को पीछे से टक्कर से मार दी, जिससे बाइक पर सवा कंडा […]

छतरपुर में सड़क हादसे में दो युवक घायल

छतरपुर : बुधवार को छत्तरपुर प्रखंड के पहाड़ी मोड़ के पास बोलेरो व बाइक के टक्कर में दो लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि जपला की ओर से आ रही बोलेरो ने बाइक को पीछे से टक्कर से मार दी, जिससे बाइक पर सवा कंडा निवासी अमरेश भुइयां और संतोष भुइयां घायल हो गये.स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया. घायल अमरेश व संतोष गोपालपुर स्थित ईंट भट्ठा में मजदूरी करते हैं.वे चावल खरीदने के लिए छत्तरपुर बाजार आ रहे थे. यह घटना घटी. अमरेश गंभीर रूप से घायल है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >