1795 मतदान केंद्रों पर 14.61 लाख मतदाता करेंगे मतों का प्रयोग

मेदिनीनगर : झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में पलामू जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 30 नवंबर को मतदान होना है. इसे लेकर मतदान कर्मियों को कलस्टर पर भेजा गया. गुरुवार से ही कर्मियों को कलस्टर पर भेजने का कार्य शुरू किया गया था. शुक्रवार को सभी केंद्रों के लिए मतदान कर्मी रवाना हुए. […]

मेदिनीनगर : झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में पलामू जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 30 नवंबर को मतदान होना है. इसे लेकर मतदान कर्मियों को कलस्टर पर भेजा गया. गुरुवार से ही कर्मियों को कलस्टर पर भेजने का कार्य शुरू किया गया था. शुक्रवार को सभी केंद्रों के लिए मतदान कर्मी रवाना हुए.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने बताया कि भयमुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर जिला प्रशासन तैयारी पूरी कर ली है. इसे लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है. मतदाता निर्भिक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग निश्चित रूप से करें. जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त किया गया है. जीएलए कॉलेज परिसर से उपायुक्त ने मतदान कर्मियों को रवाना किया.
28 नवंबर को हुसैनाबाद के महुदंड और डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के बड़गढ़, भंडरिया, कुल्ही, बिजका, परो, मदगड़ी आदि क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्र के लिए कर्मियों को रवाना किया गया था. जबकि 29 नवंबर को पांकी, विश्रामपुर, छतरपुर, डालटनगंज और हुसैनाबाद क्षेत्र के मतदान केंद्र के लिए मतदान कर्मियों को रवाना किया गया.
डीसी डॉ अग्रहरि ने मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया. कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में सबकी सहभागिता व सक्रियता की आवश्यकता है. उपायुक्त ने बताया कि 30 नवंबर को जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र के 1795 मतदान केंद्रों पर वोट डाला जायेगा. इन विधानसभा क्षेत्र के 1461568मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >