वोटरों को नहीं होगी परेशानी

सतबरवा : विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में पलामू में 30 नवंबर को मतदान होना है. शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न हो, इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ काम कर रही है. चुनाव की तैयारी में प्रशासनिक पदाधिकारी लगे हुए है. मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है. इस दौरान यह […]

सतबरवा : विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में पलामू में 30 नवंबर को मतदान होना है. शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न हो, इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ काम कर रही है. चुनाव की तैयारी में प्रशासनिक पदाधिकारी लगे हुए है. मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है.

इस दौरान यह देखा जा रहा है कि मतदाताओं की सुविधा के लिए केंद्र में क्या व्यवस्था है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह पलामू के उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि व पलामू के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने मंगलवार को सतबरवा प्रखंड के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्र पर उपलब्ध सुविधा की जानकारी ली.

बीडीओ ने बताया कि चुनाव को लेकर प्रखंड क्षेत्र के सभी 51 मतदान केंद्रों पर तैयारी पूरी कर ली गयी है. कलस्टर व मतदान केंद्र पर पेयजल, शौचालय, प्रकाश, रैंप आदि सुविधा की व्यवस्था की गयी है. पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने कन्या मध्य विद्यालय व सर्वोदय हाई स्कूल में ठहरे पुलिस के जवानों को सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >