आक्रोशित ग्रामीणों ने किया रोड जाम

नावाबाजार : विश्रामपुर व नावाबाजार प्रखंड के कई गांव के ग्रामीण हाथी के आतंक से परेशान है. हाथी हिंसक बन गया है. शुक्रवार की रात नावाबाजार थाना क्षेत्र के आरापुर में हाथी ने एक 70 वर्षीय महेश्वरी कुंवर को पटक-पटक कर मार दिया. इस घटना से रात भर गांव के लोग दहशत के माहौल में […]

नावाबाजार : विश्रामपुर व नावाबाजार प्रखंड के कई गांव के ग्रामीण हाथी के आतंक से परेशान है. हाथी हिंसक बन गया है. शुक्रवार की रात नावाबाजार थाना क्षेत्र के आरापुर में हाथी ने एक 70 वर्षीय महेश्वरी कुंवर को पटक-पटक कर मार दिया. इस घटना से रात भर गांव के लोग दहशत के माहौल में रहे. शनिवार की सुबह इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने विश्रामपुर- इटको मार्ग को जाम कर दिया.

घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी, जिप सदस्य अनुज राम, प्रमुख रवींद्र पासवान, कांग्रेसी नेता संतोष चौबे, संजय सिंह, दीपक गुप्ता, पंकज तिवारी सहित कई लोग घटना स्थल पर पहुंचे. जाम की सूचना मिलने पर डीएफओ राहुल कुमार व वनक्षेत्र पदाधिकारी अरुण कुमार भी जाम स्थल पर पहुंचे. डीएफओ श्री कुमार ने तत्काल दाह संस्कार के लिए एक लाख रुपये दिये और बताया कि एक सप्ताह के अंदर शेष राशि दी जायेगी. इस आश्वासन के बाद जाम हटाया गया.
लोगों के अनुसार पिछले 10 दिनों से इस इलाके में हाथी के आतंक से लोग परेशान है. रातभर गांव के लोग जागकर रात बीता रहे हैं. वन विभाग को सूचना दी गयी है. विभाग ने भी प्रयास किया. लेकिन अभी तक हाथी को कब्जा में नहीं किया जा सका है. दो- तीन दिन पूर्व इसी हाथी द्वारा विश्रामपुर थाना क्षेत्र के गुरी के अजय मिश्रा को पटकर जान ले ली थी. डीएफओ राहुल कुमार ने बताया कि हाथी को पलामू व्याघ्र परियोजना क्षेत्र में ले जाने के लिए बंगाल से एक टीम आयी है.
टीम ने कार्य शुरू कर दिया है. लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पायी है. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि यदि हाथी कहीं दिखाई दे, तो वहां पर भीड़ न लगाये. एक्सपर्ट टीम को काम करने के लिए छोड़ दे. अभी जिस इलाके में हाथी देखा जा रहा है, वहां लोगों की भीड़ जमा हो जा रही है, जिसके कारण एक्सपर्ट टीम के लोगों को काम करने में परेशानी हो रही है
डीएफओ श्री कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन को विभाग द्वारा चार लाख रुपया मुआवजा देने का प्रावधान है. दोनों मृतक के परिजनों को तत्काल एक-एक लाख रुपये का राशि दी गयी है.उन्होंने बताया कि जिन लोगों का फसल, मवेशी, मकान का नुकसान हुआ है, उन लोगों द्वारा आवेदन प्राप्त होने के बाद इसकी जांच करायी जायेगी. जांच के बाद मुआवजा का भुगतान किया जायेगा.
झाविमो प्रत्याशी मिलीं मृतक के परिजनों से : विश्रामपुर विस क्षेत्र से झाविमो प्रत्याशी अंजू सिंह मृतक के परिजनों से मिलीं.उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी. कहा कि लोग मर रहे हैं और वन विभाग निष्क्रिय बना हुआ है. वन विभाग अगर हाथी को जल्द ही पकड़ कर नहीं ले जाता है, तो आंदोलन का रुख अख्तियार किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >