मेदिनीनगर : अयोध्या के रामजन्म भूमि के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ध्यान में रखते हुए शनिवार को पलामू के उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि व पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी भ्रमण कर आपसी एकता व भाईचारगी के वातावरण में रहने की अपील की. उपायुक्त डॉ अग्रहरि व पुलिस अधीक्षक श्री लिंडा ने शहर थाना में शहर के प्रबुद्धजनों व अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की जानकारी ली.
लोगों को सचेत, सजग व संवेदनशील रहने की जरूरत
मेदिनीनगर : अयोध्या के रामजन्म भूमि के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ध्यान में रखते हुए शनिवार को पलामू के उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि व पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी भ्रमण कर आपसी एकता व भाईचारगी के वातावरण में रहने की अपील की. उपायुक्त […]

साथ ही पुलिस निरीक्षक सह शहर थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा से भी जानकारी ली और दिशा निर्देश भी दिया.उपायुक्त डॉ अग्रहरि ने बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों के साथ-साथ शहरवासियों से शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग की अपील की. कहा कि शांति समिति के सदस्यों व प्रबुद्धजनों को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने के लिए आगे आना चाहिए. सभी लोगों के सहयोग से ही शहर व जिले में शांति व अमन का वातावरण बन सकता है. पुलिस अधीक्षक श्री लिंडा ने थाना प्रभारी श्री मिश्रा को सजग व संवेदनशील रहने का निर्देश दिया.
पुलिस अधीक्षक ने लोगों से किसी तरह के अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी तरह की सूचना मिले, तो तत्काल पुलिस को दें, ताकि उस पर त्वरित कार्रवाई हो सके. बैठक में सदर एसडीओ सुरजीत कुमार सिंह, एसडीपीओ संदीप गुप्ता, व्यवसायी संघ के अध्यक्ष गणेश गिरी, महावीर नवयुवक दल जेनरल के महामंत्री विजय ओझा, अरविंद अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रभात उदयपुरी, सोनू खान सहित कई लोग मौजूद थे.
ग्रामीणों का लिया हाल-चाल
सतबरवा. राम जन्मभूमि पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसला के मद्देनजर शनिवार को पलामू उपायुक्त डॉक्टर शांतनु कुमार अग्रहरि तथा पुलिस अधीक्षक अजय कुमार लिंडा ने सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया गांव का भ्रमण किया तथा ग्रामीणों से कुशल क्षेम पूछते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील किया. उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि विवाद पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को हम सबों को स्वागत करना चाहिए. ताकि देश में शांति व अमन चमन का माहौल बना रहे.
उन्होंने कहा कि पुलिस असामाजिक तत्व तथा सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है. किसी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगी. इस दौरान बकोरिया के सदर जुल्फिकार मियां तथा अन्य लोगों से उपायुक्त डॉ अग्रहरि ने क्षेत्र में रोजगार से संबंधित जानकारी प्राप्त किया.