सुविधा एप से ले सकते हैं अनुमति

हुसैनाबाद : चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ राज्य में निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है. जिसे लेकर हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन 2019 की घोषणा के साथ ही हुसैनाबाद, हरिहरगंज विधान सभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गया है. उन्होंने कहा […]

हुसैनाबाद : चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ राज्य में निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है. जिसे लेकर हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन 2019 की घोषणा के साथ ही हुसैनाबाद, हरिहरगंज विधान सभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गया है.

उन्होंने कहा की हुसैनाबाद विधान सभा में 30 नवंबर को पहले चरण में मतदान होगा. छह नवंबर को अधिसूचना जारी होगी. 13 नवंबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करेंगे. 14 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी. जबकि नाम वापसी के तिथि 16 नवंबर निर्धारित है.
विधान सभा में क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा लगाये गये पोस्टर, बैनर, दीवार लेखन मिटाने का कार्य कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने सुविधा एप की व्यवस्था की है. जिसके तहत उम्मीदवार और राजनीतिक पार्टी द्वारा विभिन्न आयोजन व रैली इत्यादि के लिए घर पर बैठे ही एप के माध्यम से अनुमति ले सकते हैं. वहीं ऑफ लाइन सीधे कार्यालय से भी अनुमति प्राप्त की जा सकती है.
उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के कोई भी आयोजन नहीं की जा सकती है. उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद ,हरिहरगंज विधान सभा क्षेत्र में 341 बूथ बनाये गये हैं. इस विस क्षेत्र के 277300 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. जिसमें 149691 पुरुष और 127609 महिला मतदाता शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >