आदिम जनजातियों का डीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन

मेदिनीनगर : चार माह से बकाया राशन देने सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर पलामू जिले के आदिम जनजातियों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष रोषपूर्ण प्रदर्शन किया. शुक्रवार को भारतीय आदिम जनजाति परिषद के बैनर तले शिवाजी मैदान से रैली निकाली गयी. इसमें पलामू जिले के कई प्रखंडों के आदिम जनजाति महिला- पुरुष काफी संख्या […]

मेदिनीनगर : चार माह से बकाया राशन देने सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर पलामू जिले के आदिम जनजातियों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष रोषपूर्ण प्रदर्शन किया. शुक्रवार को भारतीय आदिम जनजाति परिषद के बैनर तले शिवाजी मैदान से रैली निकाली गयी. इसमें पलामू जिले के कई प्रखंडों के आदिम जनजाति महिला- पुरुष काफी संख्या में शामिल थे.

रैली के दौरान आदिम जनजातियों ने अपनी मांगों के समर्थन व प्रशासन के रवैया के खिलाफ नारेबाजी की. उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन के दौरान आदिम जनजातियों ने कहा कि पदाधिकारी व बिचौलिया के गठजोड़ के कारण कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर नहीं उतर रही है.
परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष उमाशंकर बैगा व्यास ने कहा कि राज्य सरकार ने आदिम जनजातियों को घर तक राशन पहुंचाने के लिए डाकिया योजना शुरू किया था.लेकिन इस कार्य में लगे लोग राशन गायब कर दे रहे हैं. जिले के छतरपुर, हुसैनाबाद आदि प्रखंडों में चार माह से आदिम जनजातियों को राशन नहीं मिला है. छतरपुर में राशन वितरण का कार्य देख रहे प्रमोद यादव ने आदिम जनजातियों के अनाज का घोटाला किया.
शिकायत करने के बाद भी छतरपुर व हुसैनाबाद के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अब तक कोई कार्रवाई नहीं किये. इस कारण डाकिया योजना के कार्य में लगे लोगों का मनोबल बढ़ा हुआ है. अन्य वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने आदिम जनजातियों के विकास के लिए जो कल्याणकारी योजना शुरू की है, वह भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी.
मामले की जांच कर कार्रवाई करने के लिए उपायुक्त से आग्रह किया गया है. प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा गया. मौके पर अंगुरा देवी, अशोक चंद्रवंशी, अवधेश राम, संगीता देवी, विंदा देवी,बसंती,कलावती, शिवनाथ परहिया, सूबेदार परहिया, सरिता देवी, सुरेंद्र परहिया आदि का नाम शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >