बारिश से धुल सकता है धनतेरस का बाजार

मौसम खराब होने का असर व्यवसाय पर मेदिनीनगर : धनतेरस को लेकर बाजार सज चुका है. लेकिन धनतेरस के पूर्व मौसम में अचानक जो बदलाव आया है उससे बाजार में थोड़ी मंदी है. शुक्रवार को भारी बारिश का अनुमान है. इससे धनतेरस का बाजार धुल सकता है. मेदिनीनगर में आसमान में बादल है, रुक रुक […]

मौसम खराब होने का असर व्यवसाय पर

मेदिनीनगर : धनतेरस को लेकर बाजार सज चुका है. लेकिन धनतेरस के पूर्व मौसम में अचानक जो बदलाव आया है उससे बाजार में थोड़ी मंदी है. शुक्रवार को भारी बारिश का अनुमान है. इससे धनतेरस का बाजार धुल सकता है. मेदिनीनगर में आसमान में बादल है, रुक रुक कर बूंदा बांदी हो रही है. इस वजह से लोग घरों से निकलने में थोड़ा परहेज कर रहे हैं. धनतेरस को लेकर आटो मोबाइल सेक्टर में उछाल है. करीब 500 से अधिक चार पहिया वाहन की बुकिंग हुई है.
दो पहिया वाहन की भी लोगों ने बुकिंग कराकर रखा है, ताकि धनतेरस के दिन वाहन की खरीदारी कर सकें. व्यवसायियों की माने तो धनतेरस के लिए इंक्वारी आयी है इसलिए लोग धनतेरस में पहुंचेंगे ऐसी उम्मीद की जा रही है. हालांकि व्यवसायी भी यह मान रहे है कि बारिश के कारण बाजार की गति में थोड़ी मंदी आयी है. यदि मौसम साफ होता तो आज काफी व्यस्तता भरा दिन होता. क्योंकि मेदिनीनगर का बाजार ग्रामीण इलाकों पर निर्भर है. जो लोग गांव से शहर आते है. मौसम साफ नहीं रहने के कारण उन्हें शहर में आने में परेशानी हुई या फिर उनलोगों ने यह सोचा कल ही धनतेरस के मौके पर शहर जायेंगे.
इधर धनतेरस व दीपावली को लेकर बाजार में भी दुकानें सजी हैं. लेकिन मौसम की मार वहां भी पड़ी है. छोटे व्यवसायी इससे ज्यादा प्रभावित है. व्यवसायियों का कहना है कि वैसे तेज बारिश नहीं हो रही है. हल्की बूंदा-बांदी ही है. लेकिन इसका असर व्यवसाय पर पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >