मेदिनीनगर : पलामू उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि एवं उत्पाद अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब चुलाई के खिलाफ पलामू जिले में छापामारी अभियान चल रहा है.
इसी कड़ी में उत्पाद विभाग की टीम ने चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर आदि जगहों पर छापामारी की. इसका नेतृत्व उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक गणेश चौधरी कर रहे थे. छापामारी के दौरान कई घरों से 21 क्विंटल जावा महुआ एवं 210 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया. दस लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है.
