लेस्लीगंज :ट्रक की चपेट में आकर दो की मौत

लेस्लीगंज (पलामू) : गुरूवार की सुबह लेस्लीगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय सामने स्टेट हाईवे पर मालवाहक ट्रक की चपेट में आने से दो मोटरसाइकिल सवार युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. घटना सुबह 6:30 की बतायी जाती है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर […]

लेस्लीगंज (पलामू) : गुरूवार की सुबह लेस्लीगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय सामने स्टेट हाईवे पर मालवाहक ट्रक की चपेट में आने से दो मोटरसाइकिल सवार युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. घटना सुबह 6:30 की बतायी जाती है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा दिया है. मृतकों की पहचान रेहला के यश कुमार पासवान, एवं हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के गारहेगोरेया गांव के रवि कुमार के रूप में की गयी है. दोनों पांकी से आर्केस्ट्रा प्रोग्राम के बाद घर वापस जा रहे थे. इसी दौरान यह घटना घटी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >