तालाब से मिला बालक का शव

चैनपुर :चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित बरांव गांव स्थित तालाब से पुलिस ने पांच वर्षीय बालक सुमित विश्वकर्मा का शव बरामद किया. सुमित बरांव गांव निवासी सिकंदर विश्वकर्मा का पुत्र था. रविवार दोपहर में सुमित घर से खेलने के लिए निकला था, पर वह वापस नहीं लौटा. घरवालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता […]

चैनपुर :चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित बरांव गांव स्थित तालाब से पुलिस ने पांच वर्षीय बालक सुमित विश्वकर्मा का शव बरामद किया. सुमित बरांव गांव निवासी सिकंदर विश्वकर्मा का पुत्र था. रविवार दोपहर में सुमित घर से खेलने के लिए निकला था, पर वह वापस नहीं लौटा. घरवालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. इसी बीच शाम में खोजने के क्रम में देखा गया कि तालाब में उसका शव तैर रहा है.

जानकारी मिलने के बाद सोमवार की सुबह पुलिस गांव पहुंची. शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए पलामू मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया. शव के अंत्यपरीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.
परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जतायी है. सिकंदर विश्वकर्मा ने पुलिस के समक्ष दिये गये बयान में कहा गया है कि उसके बेटे की हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नियत से शव को तालाब में फेंक दिया गया था. ताकि लोग यह समझे कि बच्चे की मौत तालाब में डूबने के कारण हुई है. सिकंदर का कहना है कि उसका बच्चा कभी भी उस तालाब की तरफ खेलने नहीं जाता था. यदि डूबने से मौत होती, तो पेट में पानी होता. लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था.
इधर थाना प्रभारी श्री कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया में यह मामला तालाब में डूबने से हुई मौत प्रतीत हो रहा है. फिर भी बच्चे के परिजनों ने जो आंशका जतायी है, उस बिंदु पर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है. जिन लोगों पर हत्या में शामिल होने का संदेह जताया गया है, उनलोगों के साथ सिकंदर विश्वकर्मा का पुराना रंजिश भी चल रहा है. सिंकदर विश्वकर्मा व दशरथ विश्वकर्मा का विवाद चल रहा है.
दशरथ दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद है. सिकंदर के एक रिश्तेदार के साथ दुष्कर्म के मामले में वह जेल में है. इसलिए सिकंदर को यह शक है कि प्रतिशोध की भावना के तहत उसके पुत्र को मार डाला गया है. इस घटना में दशरथ के पुत्र नीरज विश्वकर्मा, विकास विश्वकर्मा, दशरथ के पत्नी कुसुम देवी के शामिल होने की बात कही जा रही है. अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट आने के बाद इस मामले का खुलासा हो पायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >