बरवाही टोला के कुएं से युवक का शव बरामद

चैनपुर : रामगढ़ थाना क्षेत्र के नावाडीह के बरवाही टोला एक कुएं से एक युवक का शव बरामद किया गया.पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इस संबंध में लोगों ने घटना की जानकारी रामगढ़ पुलिस को दी थी. सूचना मिलने के बाद रामगढ़ थाना प्रभारी […]

चैनपुर : रामगढ़ थाना क्षेत्र के नावाडीह के बरवाही टोला एक कुएं से एक युवक का शव बरामद किया गया.पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इस संबंध में लोगों ने घटना की जानकारी रामगढ़ पुलिस को दी थी. सूचना मिलने के बाद रामगढ़ थाना प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली.

लोगों ने पुलिस को बताया कि मृतक युवक लालमुनी कोरवा सरहुआ निवासी बिहारी कोरवा का पुत्र है.उसकी उम्र करीब 30 वर्ष है. मंगलवार को वह बरवाही टोला के करमा कोरवा की लड़की की शादी में आया था.वह रात 11 बजे के बाद से लापता हो गया था. बुधवार की सुबह तक जब वह अपने घर सरहुआ नहीं पहुंचा, तो उसके पिता बिहारी कोरवा ने खोजबीन

शुरू कर दी. काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं चला. इधर गांव के लोगों ने बताया कि मृतक युवक का शव एक कुएं में देखा.थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक लालमुनी हत्या के मामले पूर्व में जेल जा चुका है.पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >