लाखों रुपये की ठगी

अंधविश्वास में महिलाओं ने गंवाये अपने पैसे हैदरनगर : थाना क्षेत्र में फकीर के वेश में लुटेरे घूम रहे हैं. वह घर की महिलाओं को पहले तिलिस्म दिखाते हैं, जब विश्वास में वह आ जाती हैं, तब उन्हें शिकार बनाया जाता है. ऐसी ही एक घटना हैदरनगर थाना के विलासपुर गांव में घटी. दो लोग […]

अंधविश्वास में महिलाओं ने गंवाये अपने पैसे

हैदरनगर : थाना क्षेत्र में फकीर के वेश में लुटेरे घूम रहे हैं. वह घर की महिलाओं को पहले तिलिस्म दिखाते हैं, जब विश्वास में वह आ जाती हैं, तब उन्हें शिकार बनाया जाता है. ऐसी ही एक घटना हैदरनगर थाना के विलासपुर गांव में घटी. दो लोग फकीर के वेश में गांव में पहुंचे. उन्होंने बारी-बारी से तीन महिलाओं को शिकार बनाया, जिसमें लाखों रुपये का चूना लगाकर फकीर फरार हो गये.

घटना की जानकारी देते हुए अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सुबह फकीर के वेश में दो लोग उनके घर आये. उन्होंने एक से बढ़ कर एक तिलिस्म दिखाया. मिट्टी से सिंदूर बनाया, मुंह से शिव लिंग निकाला, पानी पीकर दूध की कुल्ली किया.

इसे देख महिलाएं उनके झांसे में आ गयी. फकीरों ने इधर–उधर की बातें की. उसके बाद कहा कि जितना पैसा है, अपने पर्स में डालकर लायें. वह मंत्र पढ़ कर पर्स लौटा देंगे. शनिवार को सुबह पर्स खोलकर देखना उससे नोटों की बारिश होगी. फकीरों ने बाद में पर्स वापस करते हुए कहा कि इसे सुरक्षित स्थान पर रख दें. बीच में उसे देखना भी नहीं है. शनिवार को सुबर 10 बजे खोलकर देखेंगी.

फकीरों के कहने के अनुसार महिलाओं ने वैसा ही किया. जब उन्होंने सुबह अपना-अपना पर्स देखा, तो पता लगा की उसमें रखे गये रुपये गायब है. अब लोग उन लुटेरे फकीरों को विभिन्न गांवों में तलाश करने में जुटे हैं. मगर उनका कहीं अता पता नहीं है. इस घटना में विलासपुर गांव के संतोष सिंह, अक्षय सिंह व पवन राम के घर से फकीरों ने लाखों रुपये का चूना लगा दिया है. इससे आम लोगों को सावधान रहने के साथ ही पुलिस को भी सूचना देने की जरुरत है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >