दवा दुकान में की छापामारी, संचालक फरार

हुसैनाबाद : अवैध तरीके से नकली व नशीली दवा बिक्री की शिकायत पर मंगलवार को हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के कुशानारायण पुर गांव में औषधि निरीक्षक दलों ने छापामारी की. जिसमें कई दवा व प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ-साथ सेंपल भी बरामद किया गया.इस संबंध में पलामू औषधि निरीक्षक अबरार आलम ने बताया की यह कार्रवाई […]

हुसैनाबाद : अवैध तरीके से नकली व नशीली दवा बिक्री की शिकायत पर मंगलवार को हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के कुशानारायण पुर गांव में औषधि निरीक्षक दलों ने छापामारी की. जिसमें कई दवा व प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ-साथ सेंपल भी बरामद किया गया.इस संबंध में पलामू औषधि निरीक्षक अबरार आलम ने बताया की यह कार्रवाई झारखंड सरकार औषधी निदेशक के निर्देश पर की गयी है. शिकायत किसने की है फिलहाल यह गुप्त है.

लेकिन शिकायत की गंभीरता को देखते हुये औषधि निदेशक के निर्देश पर एक टीम गठीत की गयी.जिसमें लातेहार औषधि निरीक्षक अमरेश कुमार ,गढवा औषधी निरीक्षक कैलाश मुंडा शामिल हैं. उन्होंने बताया की छापेमारी के दौरान उक्त दुकान से 73 आईटम की दवाईयां को जब्त की गयी है. संचालक विरेंद्र गुप्ता कुशा गांव में बीना लाईसेंस के अवैध तरीके से दवा बेचने का काम करता था. उन्होंने बताया की टीम को देखते ही संचालक फरार हो गया.
उन्होंने बताया की औषधि अधिनियम के तहत हुसैनाबाद थाना में मामला दर्ज करा दी गयी है.औषधि निरीक्षक ने कहा की हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में कई दवा दुकानों की शिकायते मिल रही है की दवा दुकानदार प्रतिबंधित दवाईया बेच रहे हैं. उन्होंने कहा की यह छापामारी अभियान आगे भी जारी रहेगा.प्रतिबंधित दवा दुकानों में भी पाये जाने पर संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.छापेमारी अभियान में हुसैनाबाद थाना के एएसआई उपेंद्र पासवान समेत पुलिस के कई जवान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >