सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें पदाधिकारी : प्रमुख

हुसैनाबाद : हुसैनाबाद प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को बीडीसी की बैठक हुई, जिसमे पिछले बैठक में लिये गये निर्णय की संपुष्टि की गयी. बैठक में पथरा पंचायत समिति के सदस्य बिहारी राम ने सदन में महिला पारा शिक्षिका की योगदान का मामला उठाया. कहा कि बीमारी के कारण इलाज कराने गयी पथरा मध्य विद्यालय […]

हुसैनाबाद : हुसैनाबाद प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को बीडीसी की बैठक हुई, जिसमे पिछले बैठक में लिये गये निर्णय की संपुष्टि की गयी. बैठक में पथरा पंचायत समिति के सदस्य बिहारी राम ने सदन में महिला पारा शिक्षिका की योगदान का मामला उठाया. कहा कि बीमारी के कारण इलाज कराने गयी पथरा मध्य विद्यालय में कार्यरत एक पारा शिक्षिका यास्मीन बीबी को दो वर्ष से विद्यालय में योगदान क्यों नहीं करने दिया जा रहा है.
जिस पर हुसैनाबाद प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुनील कुमार सिन्हा संतोषजनक जवाब नहीं दिये, जिससे समिति सदस्य भड़क उठे. इसके बाद सदन के सदस्यों ने आम सहमति से उक्त पारा शिक्षिका को शीघ्र योगदान कराने का प्रस्ताव लिया. बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख राजकुमारी देवी ने कहा कि पदाधिकारी किसी कार्य को लटकाने की मानसिकता को छोड़ दें.
बल्कि सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें, ताकि किसी क्षेत्र में कार्य बेहतर हो. बीडीसी की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए विभाग को लिखने की बात कही. बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी लक्ष्मी नारायण किशोर,कनीय अभियंता विवेक कुमार,विवेक सिंह,राजा अहमद, पशुपालन पदाधिकारी डॉ ज्योति मिंज, बीपीओ अमन कुमार,अभय कुमार, सतीश कुमार,ब्लॉक मैनेजर विकास कुमार,अंचल के प्रधान सहायक वृंदा राम, राहुल सिंह, राजीव कुमार, प्रभारी कृषि पदाधिकारी संजय राम सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >