झारखंड पुलिस की पलामू में बड़ी कार्रवाई, 6 खूंखार नक्सली गिरफ्तार

पलामू : झारखंड पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 खूंखार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) उग्रवादी संगठन के सदस्य हैं. इन्हें कदाल पहाड़, मोहम्मदगंज डैम इलाके से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किये गये उग्रवादियों के नाम कुलदीप यादव, पप्पू चंद्रवंशी, विनोद पांडेय, दिलीप यादव, जानकी और अक्षय […]

पलामू : झारखंड पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 खूंखार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) उग्रवादी संगठन के सदस्य हैं. इन्हें कदाल पहाड़, मोहम्मदगंज डैम इलाके से गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार किये गये उग्रवादियों के नाम कुलदीप यादव, पप्पू चंद्रवंशी, विनोद पांडेय, दिलीप यादव, जानकी और अक्षय यादव हैं. हुसैनाबाद के एसडीपीओ मनोज कुमार महतो की अगुवाई में की गयी कार्रवाई में इन्हें धर दबोचा गया. ये सभी उग्रवादी धीरेंद्र यादव दस्ता के सदस्य हैं.

विनोद पांडेय बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है. संगठन बनाकर वह अलग-अलग क्षेत्र के लोगों से लेवी वसूलता है. गिरफ्तार किये गये विनोद पांडेय और अन्य उग्रवादी पूरे पलामू क्षेत्र से लेवी वसूलते हैं. इनके पास से पुलिस ने चार हथियार भी बरामद किये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >